logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय कवि संगम का राष्ट्रीय अधिवेशन -अयोध्या धाम

राष्ट्रीय कवि संगम का द्विदिवसीय अधिवेशन 28-29/10/2023 पावन अयोध्या धाम में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। अधिवेशन के प्रथम दिन प्रथम सत्र का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। मंचासीन राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश मित्तल (बाबूजी) और रा०क०सं०के प्रमुख संरक्षक श्री इंद्रेश कुमार जी(RSS)के द्वारा देश के सभी प्रांतों से आए पदाधिकारियों को संबोधित किया गया। और भी विशिष्ट व्यक्तित्व के द्वारा संस्था क्रियान्वयन और गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। द्वितीय सत्र का आयोजन राम की पैड़ी में भव्य राष्ट्रीय कवि सम्मेलन से हुआ जहां स्वनामधन्य कवि डॉ हरिओम पंवार जी, डॉ अर्जुन सिसोदिया जी आदि ने अपनी कविताओं से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। द्वितीय दिन के पहले सत्र के आरंभ में विभिन्न प्रांत पदाधिकारियों के द्वारा अपना गतिविधियां और प्रयोजना की प्रस्तुति दी गई। द्वितीय सत्र में सर्वभारतीय कविता पाठ हुआ जिसमें हर प्रांत से आए कवियों के द्वारा काव्य पाठ किया गया जिसमें मेरी भी सहभागिता रही।

134
4777 views

Comment