logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीठासीन अधिकारी तथा समस्त मतदान अधिकारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 6 नवंबर से 8 नवंबर तक

सोमवार 6 नवंबर से 8 नवंबर तक समस्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया है। 6 नवम्बर को वेडनर मेमोरियल स्कूल महासमुन्द में बसना विधानसभा के लिए गठित मतदान दलों को तथा केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में खल्लारी विधानसभा के लिए गठित मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसी तरह दिनांक 7 नवंबर को वेडनर मेमोरियल स्कूल महासमुन्द में विधानसभा क्षेत्र सरायपाली और केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में विधानसभा क्षेत्र महासमुन्द के लिए गठित मतदान दलों का प्रशिक्षण होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी निर्भय साहू ने बताया कि 8 नवंबर को चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए गठित शेष मतदान दलों का प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण के दौरान ही मतदान दल के सदस्यों को पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान कराया जाएगा। इसके लिए दोनों प्रशिक्षण स्थलों में सुविधा केंद्र बनाया गया है।

131
1219 views

Comment