logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खेत में लगा मोटर पंप चोरी

पिथौरा के खेत में लगे 03 HP का मोटर पंप को किसी अज्ञात चोरी कर ली. शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नंबर 01 रावणभाठापारा पिथौरा निवासी रामप्रसाद साहू का कृषि भूमि पिथौरा खार में स्थित है, जिसमें वह 04 वर्ष पूर्व सौर ऊर्जा से चलने वाली 03 HP का मोटर पंप कीमती 40 हजार रूपये लगाया था.


26 अक्टूबर को कोई अज्ञात चोर उक्त मोटर पंप को केबल सहित चोरी कर ले गया. लगातार पतासाजी के बाद नहीं मिलने पर 4 नवम्बर को थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत अपराध कायम किया है.

192
4399 views

Comment