logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

4 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सुकदेव वैष्णव. सांकरा पुलिस ने 5 नवम्बर को 4 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मुखबिर की सुचना पर पुलिस ग्राम जेराभरन पहुंची, जहाँ आरोपी परमेश्वर यादव पिता नरेंद्र यादव उम्र 30 वर्ष अपने घर के सामने अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहकों का इंतेजार कर रहा था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरा 04 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया.

आरोपी के खिलाफ धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है. संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गोपाल ध्रुवे प्रधान आरक्षक कृपाल सिंह सिदार अनिल खांडे, नीलकंठ नायक, संजय रात्रे, विजय दिव्य, महिला आरक्षक हेमलता सिदार व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.

204
16368 views

Comment