logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजनैतिक पार्टी के प्रचार प्रसार में शामिल कर्मचारी को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

सक्ति कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने राजनैतिक पार्टी के प्रचार प्रसार में शामिल शासकीय कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सक्ती द्वारा जारी आदेशानुसार श्री कन्हैया लाल जायसवाल सहायक शिक्षक (एल. बी.), शासकीय प्राथमिक शाला नरियरा, विकासखण्ड मालखरौदा, जिला-सक्ती द्वारा एक राजनैतिक पार्टी के चुनाव रैली में शामिल होकर प्रत्याशी के साथ मंच साझा कर चुनाव प्रचार-प्रसार किये जाने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत की जाँच में पुष्टि की गई है। जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम का उल्लंघन किए जाने के कारण उक्त सहायक शिक्षक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। जारी आदेशानुसार निलंबित सहायक शिक्षक का निलंबन अवधि में मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जिला सक्ती होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

132
3902 views

Comment