logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

BJP Ki Banegi Sarkar

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी देवली में बैंसला के समर्थन में की जनसभा, कहां हम शेर की पार्टी के कार्यकर्ता है डरेंगे नहीं

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी देवली में बैंसला के समर्थन में की जनसभा, कहां हम शेर की पार्टी के कार्यकर्ता है डरेंगे नहीं
देवली/टोंक(हरि शंकर माली)। राजस्थान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा रद्द होने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी टोंक के देवली में जनसभा कर रही हैं। यहां वे देवली उनियारा प्रत्याशी विजय बैंसला के समर्थन में आम जन को संबोधित कर रही हैं। मंच से भारत माता की जय के नारे लगवाते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि हम शेर की पार्टी के कार्यकर्ता हैं, डरेंगे नहीं।

उन्होंने देवली के अटल उद्यान में जन सभा को संबोधित करते हुए कहा- भीलवाड़ा में बच्ची से दुष्कर्म होता है, बलात्कार होता है। उसके टुकड़े-टुकड़े किए जाते हैं, उसे भट्टी में फेंक दिया जाता है। उसका एक हाथ बाहर रह जाता है। उस बेटी के परिवार के दुख की कल्पना कीजिए। बेटी की पहचान भी कैसे करें। वो कौन मां है जिसका दिल नहीं दहलता कि बेटी चौखट लांघे तो शाम को सम्मान से नहीं घर लौटेगी या नहीं। कांग्रेस के शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

181
11447 views

Comment