logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चिकित्सा प्रभारी ने मरीजों के साथ जन्मदिन मनाते हुए ली दुआएं

जहानाबाद/फतेहपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी ने अपने जन्म दिवस पर शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र में आए हुए सैकड़ो मरीजों का हाल-चाल जानते हुए फल वितरण किया। जानकारी अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहानाबाद चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर जयप्रकाश वर्मा ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपने 44वें जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र में आए हुए लगभग दो सैकड़ा से अधिक मरीजों का कुशलता पूर्वक उपचार करते हुए उन्हें फल वितरण कर जन्मदिवस मनाया। संयुक्त टीम के साथ चिकित्सा प्रभारी द्वारा मरीजों ने फलों की किट प्राप्त करते हुए उनके द्वारा स्वास्थ्य उपचार में लाभ के बारे में जानकारी हासिल करने के दौरान मरीजों ने चिकित्सा प्रभारी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। डॉक्टर डीडी वर्मा ने जन्म दिवस पर चिकित्सा प्रभारी को पुष्पगुच्छ तथा उपहार भेंट करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। फल वितरण कार्यक्रम के दौरान अस्पताल स्टाफ से डॉक्टर शैलेश कुमार, डॉक्टर जे जे वर्मा, सुनील कुमार, फार्मासिस्ट चीफ भोला और रामकुमार, सुनील रंजन, मोनिका, प्रियंका राय सहित स्टाफ के अनेक लोग मौजूद रहे।

145
4132 views

Comment