logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विकास के नाम पर अधूरी सड़क बनी परेशानी, ग्रामीणों ने विभाग को अवगत कराया।

उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैण ब्लॉक का दूरस्थ गांव ऐरोली सड़क आने के पांच साल बाद भी डामरीकरण के लिए विभाग का मुंह देख रहा है। अधूरी सड़क के चलते ग्रामीणों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वन पंचायत सरपंच सुरेन्द्र सिंह द्वारा कहा गया की बरसात मे सड़क मे पानी भरने और गड्ढों के चलते कई बार दुपहिया वाहन स्वामियों को वाहन फिसलने भारी नुकसान हुआ है। पांच साल पहले ग्राम ऐरोली मे सड़क आने से ग्रामीणों मे खासा उत्साह देखा गया था लेकिन लम्बे समय तक डामरीकरण नही होने से ग्रामीण परेशान हैं। वर्तमान समय मे भी गांवों मे ऐसी समस्या होने से पलायन को बढ़ावा मिल रहा है और लोगों का गांव के प्रति मोह भंग हो रहा है। अधूरी सड़क के चलते ग्राम पंचायत ऐरोली के विकास कार्य भी बाधित हो रहे हैं। विभाग द्वारा सूचना मिलने पर जल्द सड़क के डामरीकरण का आश्वासन दिया गया।।

4
2046 views

Comment