logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रिसाली, Bhilai, Chhattisgarh में गृह मंत्री के करीबी कांग्रेसी नेता पर हमला, हालत गंभीर

रिसाली निगम क्षेत्र के नेवई थाना अंतर्गत शीतला कल्याणी मंदिर के समीप दो गुटों के मारपीट व लड़ाई झगड़े में टंकी मरोदा निवासी कांग्रेसी नेता पप्पू यादव (लगभग 41 वर्ष) नामक कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमला हो गया है उनके भांजे अमन यादव भी इस हमले में घायल हुआ है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मंगल देवार वर्सेस पप्पू यादव ग्रुप का पहले ही लड़ाई चल रही थी जानकारी के मुताबिक 2 दिन पूर्व ही पप्पू यादव के भांजे अमन को मंगल ग्रुप द्वारा मारपीट करने की बातें सामने आ रही है, इस बीच यह झगड़ा शनिवार की शाम उग्र रूप में तब्दील हो गया और पप्पू यादव के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया गया है ऐसी जानकारी मिल रही है जिसके कारण उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वही उसके भांजे अमन यादव पर भी हमला हुआ था जिसमें गंभीर रूप से वह घायल हुआ है।

देर रात पुलिस द्वारा आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी इस बीच आरोपियों की शिनाख्त जारी है। बताया जा रहा है कि पप्पू यादव दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेसी नेता बताया जा रहा है। तो वही हमलावरों को भी कांग्रेस समर्थक बताया जा रहा है। वैसे पुलिसिया जांच में सारे तथ्य सामने आ पाएंगे। बहरहाल इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देर रात थाने में

गहमागहमी का भी माहौल रहाl

120
9835 views

Comment