logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाजः ठंडी हवाओं के साथ हो रही बारिश... 4 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी, गिर सकते हैं ओले; जनिए मौसम विभाग का अनुमान

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। बीते कई दिनों से बदली छाया हुआ था, मंगलवार को प्रदेश में कई जगह बारिश हुई है। दुर्ग, रायपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले समेत अमरकंटक क्षेत्र में सुबह से बारिश हो रही है। बारिश से इलाके में ठंड बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने कबीरधाम, राजनांदगाव, मुंगेली और बेमेतरा जिले के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। इन जिलों के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। ऐसा पश्चिमी चक्रवात के कारण हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसका ज्यादा असर छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में देखने को मिल सकता है। 29 नवंबर यानी बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान बढ़ने की संभावना है।
सबसे अधिकतम तापमान 32 डिग्री जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री जांजगीर में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर और दुर्ग में दिनभर बादल छाए रहने से दिन में ठंड रही। दोनों ज़िलों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आस पास रहा। न्यूनतम तापमान रायपुर में 18.7 और दुर्ग में 16 डिग्री दर्ज किया गया।

124
637 views

Comment