logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डीएम ने नगर निगम काशीपुर के प्रशासक का चार्ज संभाला

काशीपुर व रुद्रपुर नगर निगम में डीएम उदयराज सिंह ने शनिवार को प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। वहीं नगर पालिकाओं व पंचायतों में एसडीएम प्रशासक का कार्यभार संभालेंगे।


डीएम ने बताया कि नगर पालिका परिषद जसपुर व नगर पंचायत महुआडाबरा के लिए एसडीएम जसपुर, नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज के लिए एसडीएम काशीपुर, नगर पंचायत सुल्तानपुर व केलाखेड़ा के लिए एसडीएम बाजपुर को प्रशासक बनाया गया है। नगर पालिका परिषद गदरपुर व नगर पंचायत दिनेशपुर के लिए एसडीएम गदरपुर, नगर पंचायत गूलरभोज के लिए डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी अधिकारी डॉ. अमृता शर्मा, नगर पालिका परिषद किच्छा के लिए एसडीएम किच्छा को प्रशासक नियुक्त किया गया है। वहीं नगर पालिका परिषद सितारगंज, नगर पंचायत शक्तिगढ़ व नानकमत्ता के लिए एसडीएम सितारगंज को प्रशासक बनाया गया है। नगर पालिका परिषद खटीमा के लिए एसडीएम खटीमा को प्रशासक नियुक्त किया है। सभी एसडीएम ने प्रशासक का पदभार ग्रहण कर लिया है।



काशीपुर। डीएम उदयराज सिंह ने रुद्रपुर स्थित अपने कार्यालय में ही काशीपुर नगर निगम के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने विकास कार्याें को गति देने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराना अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता से निस्तारित करें। इस दौरान नगर आयुक्त विवेक राय और कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने महुआखेड़ा नगर पालिका के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। संवाद


167
15301 views

Comment