logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में सीकर बंद:राष्ट्रीय करणी सेना के पदाधिकारी बोले- हत्यारों को गिरफ्तार करो, वरना अनिश्चितकाल बंद करेंगे

श्री राष्ट्रीय करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सीकर के लोगों आक्रोश नजर आ रहा है। इस हत्याकांड को लेकर सर्वसमाज द्वारा बुधवार को सीकर को बंद रखा गया है। सुबह सीकर के रामलीला मैदान में सैंकड़ों लोग एकत्रित हुए। जिसके बाद से अलग - अलग टोलियां मार्केट बंद करवा रही है। बंद को लेकर पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है।

राष्ट्रीय करणी सेना के पदाधिकारियों का कहना है राजस्थान में समाज के सिरमौर नेता की निर्मम हत्या के विरोध में आज का बंद रखा गया है। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है। तो हम अनिश्चितकाल के लिए भी राजस्थान बंद कर सकते हैं। हालांकि मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपको बता दें कि घटना के विरोध में मंगलवार को भी आक्रोशित लोग राजपूत छात्रावास के बाहर जुटे। फिर आक्रोश रैली निकालकर और टायर जलाकर विरोध जताया। जयपुर में चल रहे विरोध प्रदर्शन में भी सीकर के कई लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

132
18754 views

Comment