logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिल्ली मुरी में बेमौसम बारिश से किसानों धान की फसल हुई बर्बाद

सिल्ली मुरी। क्षेत्र में बेमौसम बारिश के चलते सैकड़ों किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। बेमौसम बारिश के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रहा है । बताते चलें कि कुछ दिन पहले ही धान की कटाई शुरू हुआ था, जिसके बाद से दो दिन पूर्व ही बेमौसम बारिश हो रही है, जिसके वजह से खेतों में ही धान की फसल को छोड़ दिया गया है। बारिश से फसल को काफी नुकसान हुआ है, खेतों में साल भर का मेहनत का फल बारिश में भीग कर बर्बाद हो रहा है। किसानों का 50% फसल खेतों में पानी भरने से बर्बाद हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक बारिश का सम्भावना है। सिल्ली मुरी के सभी किसान धान पर आश्रित है,और उसी से अपना भरण पोषण और अपना जीवन यापन करते हैं। बहुत सारे किसानों को अपना फसल बर्बाद होने से नाराज़ एवं उदास दिख रहे हैं।

149
11058 views

Comment