logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भागलपुर में राष्ट्रीय जनता दल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

भागलपुर। देश की आजादी के 74 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल परिवार भागलपुर ने आज अपने राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय श्री कृष्ण चेतना परिषद गोपालपुर हवाई अड्डा एवं राष्ट्रीय जनता दल जिला दक्षिणी क्षेत्र कार्यालय गुरट्ठा चौक कुशवाहा प्रिंटिंग प्रेस के सामने झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। झंडारोहण राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने किया। 

राजद के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव ने तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए कहा कि, 'हमारे देश को आजाद हुए 74 वर्ष हो गये हैं। फिर भी हम लोग मानसिक गुलामी झेल रहे हैं। हमारे जिन पूर्वजों ने देश पर प्राण न्योछावर कर हमें आजादी दिलायी, उन महापुरुषों को दिल से नमन करते हुए श्रद्धांजलि समर्पित करता हूं।' 

स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल परिवार के जिला प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा,  प्रदेश सचिव राबिया खातून,  महिला प्रदेश महासचिव श्रीमती रिंकू राज अकलियत,  प्रदेश प्रधान महासचिव मोहम्मद शहाबुद्दीन अकलियत,  प्रदेश महासचिव मोहम्मद हुमायूं, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव रमन साह, जिला महासचिव मोहम्मद इरशाद फतेहपुरी, जिला कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद शर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद बबलू सिद्दीकी, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती नीशू सिंह, महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन मास्टर, वरिष्ठ राजद नेता मोहम्मद शमीम, मत्स्य जीवी प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव महेंद्र महाल्दार, अति पिछड़ा प्रदेश महासचिव विक्रम मंडल, युवा महानगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला महासचिव सुमंत यादव, जिला महासचिव मोहम्मद वसीम अकरम उर्फ राजू खान, जिला कोर कमेटी के सदस्य रामशरण यादव, जिला महासचिव रितेश मेहता, जिला महासचिव मोहम्मद असलम खान, जिला महासचिव राजाराम यादव, महिला मजदूर सेल महानगर अध्यक्ष रत्नाकर झा, जिला प्रधान महासचिव बिंदु वर्मा, जिला महासचिव प्रियेश कुमार उर्फ जे पी यादव, जिला सचिव संजय यादव, रोहित यादव, सबौर प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू यादव, नाथनगर प्रखंड अध्यक्ष छात्रधारी मंडल, जगदीशपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम, शब्बीर और पप्पू, नाथनगर प्रधान महासचिव मोहम्मद शहादत हुसैन, विधि प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष जावेद हुसैन, जिला सचिव मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद जर्रार, अनुपम कुमार मंडल, अमन कुमार मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार, रोबिन यादव, कार्यकारी जिला मीडिया प्रभारी मनजीत ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

276
14903 views

Comment