logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुमका रामगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत कई जगहों पर साईबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी किया गया

दुमका
*रामगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत कई जगहों पर साईबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी किया गया*

*साईबर अपराध का सरगना घनश्याम मंडल के घर से चार लाख पंचानबे हजार पाँच सौ रूपया बरामद*

दुमका:दुमका जिले में इन दिनों साईबर के बढ़ते अपराध को देखते हुए तथा गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 07.12.2023 को पुलिस अधीक्षक दुमका के आदेशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी जरमुण्डी दुमका के नेतृत्व में साईबर टीम दुमका के साथ रामगढ़ थाना क्षेत्र अन्तर्गत कई जगहों पर साईबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी किया गया। छपामारी के क्रम में अमरापहाड़ी डंगाल से दो अभियुक्तों 1.विशेश्वर मंडल उर्फ अभिषेक उम्र करीब 20 वर्ष पे० जागेश्वर मंडल सा० दामोडीह थाना रामगढ़ जिला दुमका 2. अकाश मंडल उर्फ आलोक उर्फ तन्नु उम्र करीब 21 वर्ष पे0 अनील मंडल सा०बाँझी,थाना मोहनपुर जिला देवघर विधिवत गिरफ्तार किया गया जिनके पास से कई फर्जी सीम,मोबाईल,एटीम कार्ड,एवं उनके मोबाईल में फर्जी ट्रांजेक्सन तथा उनके निशानदेही पर साईबर अपराध का सरगना घनश्याम मंडल के घर से फर्जी सीम,ए०टी०एम० कार्ड,डेबीट कार्ड,तथा साईबर ठगी का 495500/- (चार लाख पंचानबे हजार पाँच सौ) रूपया बरामद किया गया जिसके आलोक में रामगढ़ थाना काण्ड संख्या -94/2023 दिनांक- 08/12/2023 धारा 419/420/467/468/471/34/ भा0द0वि0 तथा 66 (B)/66(C)/66(D) I.T. Act. दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम
1. विशेश्वर मंडल उर्फ अभिषेक उम्र करीब 20 वर्ष पे0 जागेश्वर मंडल सा० दामोडीह थाना रामगढ़ जिला दुमका 2. अकाश मंडल उर्फ आलोक उर्फ तन्नु उम्र करीब 21 वर्ष पे0 अनील मंडल सा० बाँझी, थाना-मोहनपुर, जिला देवघर।

बरामद एवं जन सामानों की सूचि:-
दो मोबाईल फोन एक 1-Phone दूसरा OPPO फोन तथा 6 सिमकर्ड
कुल सात एटीएम.कार्ड (डेबिट कार्ड)कुल 4 लाख 95 हजार 5 सौ रुपया नगद बरामद किया गया।
छापामारी दल मे अनु०पु०पदा०, जरमुण्डी दुमका अमेद नरायण सिंह
पु०अ०नि० अरविन्द कु० राय थाना प्रभारी रामगढ़, पु०अ० नि० श्यामल कु० मंडल साईबर सेल दुमका।
पु०अ०नि० अनुज कुमार सिंह रामगढ़ थाना दुमका स०अ०नि० रामलखन पाल रामगढ़ थाना दुमका
आ0- 59 अमित कुमार तकनिकी शाखा दुमका हव0 बोलीराम हांसदा आदि शामिल थे।

154
6697 views

Comment