logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से उन्हें ई-मेल आया। आरोपी ने इसमें 10 लाख रुपए की मांग की थी। छतरपुर जिले की बमीठा पुलिस ने आरोपी को बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने दो-तीन मेल किए थे। सभी में 10 लाख रुपए की मांग की गई। रुपए नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। शनिवार को आरोपी को राजनगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
19 अक्टूबर को आया था धमकी भरा ईमेल
पुलिस ने बताया कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी वाला ईमेल 19 अक्टूबर 2023 को भेजा गया था। आरोपी ने ये ईमेल लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से भेजा था। इसमें धीरेंद्र शास्त्री को एक दिन का समय दिया था और जान बचाने के लिए 10 लाख रुपए की मांग की गई थी।पुलिस ने बताया कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी वाला ईमेल 19 अक्टूबर 2023 को भेजा गया था। आरोपी ने ये ईमेल लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से भेजा था। इसमें धीरेंद्र शास्त्री की ओर से 20 अक्टूबर को बमीठा थाने में धमकी भरे ईमेल को लेकर सूचना दी गई थी। पुलिस ने मामला संवेदनशील होने पर तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।

156
4331 views

Comment