logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिजनेसमैन से 1.5 करोड़ रुपये लिए उधार, हत्या करवा दी सुपारी किलर्स से

महाराष्ट्र के ठाणे में 55 साल के एक कारोबारी की हत्या मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक 40 साल के टैक्स कंसलटेंट ने कारोबारी से 1.5 करोड़ रुपये किसी काम के लिए उधार लिए थे. लेकिन जब बिजनेसमैन ने उससे रुपये वापस मांगे तो कर सलाहकार बहाने बनाने लगा. बाद में उसने अपने साथी की मदद से भाड़े के दो सुपारी किलर्स को हायर किया. फिर बिजनेसमैन की हत्या करवा डाली, ताकि उसे रुपये वापस करने की नौबत न आ जाए.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आरोपी टैक्स कंसलटेंट की पहचान 40 साल के भूषण पाटिल के रूप में हुई है. उसने सतीश पाटिल नामक बिजनेसमैन से 1.5 करोड़ रुपये उधार ले रखे थे. जब रुपये वापस देने का समय आया तो भूषण के मन में लालच आ गया. उसने अपने साथी नितिन पाटिल से इस बारे में बात की. दोनों ने फिर दो सुपारी किलर्स से संपर्क किया. उन्हें कुछ रुपये देकर कहा कि वो सतीश पाटिल को मार दें.
सुपारी किलर्स ने सतीश पाटिल की तलवार से हत्या कर दी. जब सतीश की हत्या का मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने जांच शुरू की. पाया कि सतीश की अक्सर भूषण से बात होती थी. पुलिस ने भूषण से पूछताछ की तो वह उन्हें गुमराह करता रहा. लेकिन पुलिस को उसके बयानों पर शक हुआ तो उससे सख्ती से पूछताछ की. जल्द ही भूषण टूट गया और उसने सतीश की हत्या की बात कबूल ली.

128
7820 views

Comment