logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पंचायत अटरिया लगाई गयी जन चौपाल, योजनाओं की जानकारी दी गयी ग्रामीणों को

रिपोर्ट......मनीष सिंह जादौन

० मुख्य अतिथि के रूप भाजपा सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा रहे मौजूद
० ग्राम प्रधान दीपू खटीक के विकास कार्यों जमकर हुई सराहना

उरई (जालौन)।तहसील कालपी क्षेत्र की ग्राम पंचायत अटरिया में ग्राम प्रधान दीपू खटीक के द्वारा विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मौजूद अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को शासन द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप भाजपा सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा मौजूद रहे। इस उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जो सरकार की योजनाएं चलाई जा रही है उसमें सभी लोगों को लाभ मिलेगा जो पात्रता मे होगा। इस दौरान प्रमुख रूप से खण्ड विकास अधिकारी ब्रजकिशोर कुशवाहा,एडीओ पंचायत वलबीर सिंह, सीडीपीओ समत सिंह, पशु-चिकित्सक अधिकारी निर्मल सिंह, मजबूत सिंह, काशीराम सिंह, विवेक सिंह, पन्नालाल, जयनारायण सिंह, जितेन्द्र कुमार, जगदीश प्रसाद, महेश सिंह,वलवीर सिंह चौहान, अध्यापक बन्दना श्रीवास्तव,जितेन्द्र कुमार, जयनारायण, काशीराम, मजबूर, विवेक सिंह, चुन्ना सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

133
902 views

Comment