logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री धाम अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश

काशीपुर। श्री धाम अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश की शोभा यात्रा तारावती सरोजनी देवी विद्यालय से धूमधाम से निकाली गई। बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर प्रचार प्रमुख आकाश गर्ग ने बताया कि विद्यालय में कलश का पूजन कर खुली गाड़ी में कलश को रखा गया। आगे बाइक रैली, कलश का रथ, कारों का काफिला चल रहा था।



शोभायात्रा विद्यालय से शुरू होकर टांडा चौराहा, रेलवे स्टेशन, महाराणा प्रताप चौक, रामलीला मैदान, चीमा चौराहा, शिव नगर कॉलोनी, जसपुर खुर्द होते हुए मां बाल सुंदरी देवी मंदिर पहुंची। जहां आरती पूजन के बाद पूजित अक्षतों को ग्रामीण व शहर के विभिन्न भागों के लिए भेजा गया। जिला प्रचारक सौरभ जोशी ने कहा कि प्रभु श्री राम 22 जनवरी को श्री धाम अयोध्या मंदिर में विराजेंगे। उन्होंने लोगों से कहा दीपावली के तरह घरों में दीपक जलाएं।

200
1 comment
9889 views

Comment