logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान के बीकानेर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर.राजस्थान के बीकानेर जिले के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र से एक ही परिवार के पांच लोगों के खुदकुशी का मामला सामने आया है. सुसाइड करने वालों में पति-पत्नी के साथ ही उनके तीन बच्चे शामिल हैं. घटना की सूचना के बाद मौके पर एसपी तेजस्विनी गौतम के साथ ही स्थानीय थाना पुलिस पहुंची है. साथ ही जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है. वहीं, इस घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि मृतकों में पति-पत्नी के अलावा उनके दो बच्चे और एक बच्ची शामिल है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. वहीं, एफएसएल टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया गया है.

इधर, आईजी ओम प्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया चार लोगों के खुदकुशी का समाने आया है. फिलहाल स्पेशल टीम मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी है. हालांकि घटना के कारणों को लेकर आईजी ने कहा कि फिलहाल एफएसएल की टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुदाने में लगी है.
एक ही परिवार के पांच लोगों ने की खुदकुशी : बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से त्रस्त था. ऐसे में परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया. यह घटना मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के अंत्योदय नगर की है, जहां परिवार बस्ती इलाके में रहता था. सीओ सिटी हिमांशु ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस :इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. साथ ही सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. साथ ही घटना की सूचना के बाद एसपी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

119
5860 views

Comment