logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजस्थान के नएं सीएम आज भजम लाल बनाए जाएंगे

राजस्थान में भाजपा की शानदार जीत की दी बधाई और सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री बनने पर किया अभिनन्दन)

कुचामन सिटी:-अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा के नेतृत्व में गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सुन्दर मंत्री, माहेश्वरी समाज जयपुर के अध्यक्ष केदारमल भाला, माहेश्वरी समाज जयपुर के शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष बजरंगलाल बाहेती, लॉयन्स प्रान्त 3233 ई 2 के वीडीजी कॉर्डिनेटर सुभाष रांवका, नागौर ज़िला माहेश्वरी सभा के महामंत्री कैलाश मून्दड़ा ने मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर राजस्थान में भाजपा की शानदार जीत की बधाई दी और सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद पर चयन होने पर उनका शाल, साफ़ा, दुपट्टा पुष्पगुच्छ एवं अभिनन्दन पत्र से सम्मान कर अभिनन्दन किया । मुख्यमंत्री ने रामकुमार भूतड़ा का मित्रवत् अभिवादन करते हुए शिष्टमंडल सहित उनके कमरे में बैठने को कहा और कुछ समय पश्चात आकर अपने पास बैठाकर सबसे परिचय किया । श्याम सुन्दर मंत्री ने संस्था की अब तक की गतिविधियों का फ़ोल्डर भेंट कर भ्रूण हत्या रोकथाम, सनातन संस्कृति की रक्षा, संस्कार निर्माण के कार्यक्रम और बेटी बचाओ - बेटी के जन्म पर उत्सव मनाओ - सही समय पर ब्याहो और बहु को पढ़ाओ जैसे संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया । मुख्यमंत्री ने बताया कि विरक्त त्यागी संत स्वामी रामसुखदास महाराज की प्रेरणा से स्थापित इस संस्था गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के बारे मे में जानता हूँ ।


Write Your Comment...

156
5832 views

Comment