logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एसबीआई आरसेटी जालोर का निरीक्षण


जालोर,दिनांक 14,15 दिसम्बर 2023 को जालोर जिले के साथू एवं माँडवला गांव में एसबीआई आरसेटी जालोर द्वारा चलाए जा रहे कस्टम ज्वेलरी एवं जूट उत्पाद उद्यमी बैच का निरीक्षण आरसेटी के राज्य निदेशक श्री रमेश कुमार नायक एवम एसबीआई स्थानीय प्रधान कार्यालय से मुख्य प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। इस दौरान ट्रेनीज द्वारा बनाए गए उत्पाद का अवलोकन किया। राज्य निदेशक श्री रमेश कुमार नायक द्वारा ट्रेनीज को प्रशिक्षण का पूर्ण उपयोग लेते हुए स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया। मुख्य प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार ने भी ट्रेनीज को प्रशिक्षण के दौरान केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओ, ऋण सुविधा के बारे में जानकारी प्रदान की एवम् घर बैठे ही स्वरोजगार के गुर बताए। आरसेटी के निदेशक युगल किशोर मीना ने पधारे हुए अथितियों का आभार व्यक्त किया ।
उक्त अवसर पर आरसेटी से अनुदेशक योगेश दवे , अजय कुमार रावत, कार्यालय सहायक उदिता दवे , फुलाराम, अटेंडर सविता मौजूद थे।

169
6049 views

Comment