logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जन सुराज पदयात्रा का बखरी से होगी बेगूसराय जिले में प्रवेश

बखरी/ बेगूसराय/ संवाददाता।
शनिवार को जनसुराज पदयात्रा पर चर्चा के लिए प्रखंड समिति सदस्यों कि बैठक आयोजित किया गया।बखरी की हर पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कई राजनीतिक रूप से जुड़े लोग भी इस प्रभावशाली पहल के समर्थन में एकजुट हुए। बैठक में उपस्थित लोगों से जनसुराज पदयात्रा के संबंध में अंतर्दृष्टि और सुझाव प्राप्त किया गया। बैठक में बताया गया कि प्रशांत किशोर बिहार में व्यवस्था परिवर्तन को लेकर पश्चिम चम्पारण के भीतिहरवा गांधी आश्रम से 2 अक्टूबर, 2022 से जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत की थी। जिसको अब 14 महीने हो चुके हैं और अब इसी क्रम में पदयात्रा जल्द ही बेगूसराय ज़िले में प्रवेश करने वाली है।जन सुराज पदयात्रा का बेगूसराय जिले में प्रवेश बखरी प्रखंड से दिसंबर माह के आखिरी में होगी।बैठक की अध्यक्षता अनिल देव ने किया। इसमें राजनीतिक सीमाओं को पार करते हुए समाज के विविध वर्गों के लोग एक साथ आए। सभी लोगो ने अपनी संबद्धताओं के बावजूद, जनसुराज के मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए साझा प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। इस सभा में शामिल सभी लोगो ने जन सुराज को गांव- गांव तक पहुंचाने का प्रण लिया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख शिवचंद्र पासवान, ब्लॉक उप प्रमुख प्रतिनिधि बलराम कुशवाहा, पूर्व प्रमुख तुलसी तांती, जिला परिषद क्षेत्र संख्या 12 घनश्याम राय एवं 13 के जिला परिषद सदस्य अमित देव, पूर्व मुखिया तुफैल अहमद खान, सरोजिनी भारती सहित तमाम राजनीतिक लोग शामिल हुए।

123
8484 views

Comment