logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पशु रोग निःशुल्क टीकाकरण अभियान के तृतीय चरण का शुभारंभ,डीएम ने एम्बुलेंस को दिखाई हरी‌ झंडी॥

सिद्धार्थनगर।भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा खुरपका मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान के तृतीय चरण का शुभारम्भ जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से चिकित्सक टीम एवं एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जीवन लाल ने बताया कि खुरपका मॅुहपका टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद के 14 ब्लॉक में 28 टीमें गठित हुई है। खुरपका मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान आज दिनांक15 दिसम्बर 2023 से 31-1-2024 तक 45 दिन चलेगा।जिसमें जनपद के उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,पशु चिकित्सा अधिकारी,पशुधन प्रसार अधिकारी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को लगाया गया है, जो जनपद में लगातार आज से 45 दिनों तक (15 दिसम्बर 23 से 31 जनवरी 24 तक )जनपद के 97064 गौवंश और 182952 महिषवंश को प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त 253000 टीका डोज से अच्छादित करेंगी। इस अवसर पर उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ आर बी यादव, डॉ एच पी चौरसिया, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जे एल चौधरी,डॉ पी के सिंह,डॉ एके मिश्रा सहित समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारी अरुण कुमार प्रजाति उपस्थित रहे।

114
850 views

Comment