logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर से मिले ग्राम पंचायत ढीण्ढा के वार्ड पंच

17 दिसंबर 2023 को झोटवाड़ा विधायक महोदय श्री राज्यवर्धन सिंह जी के कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार ग्राम पंचायत ढीण्ढा के समस्त वार्ड पंच गण कार्यालय में उप सरपंच एवं वार्ड पंच कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष श्री हनुमान सिंह के नेतृत्व में राज्यवर्धन सिंह जी के कार्यालय में उपस्थित होकर शिष्टाचार वार्ता की गई एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया इस दौरान पंचायत के अधीन आम जनों की समस्याओं से अवगत करवाया ।
सर्वप्रथम भोपाल जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन को ढीण्ढा रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की गई जिसमें राज्यवर्धन सिंह जी ने कहा की इसके लिए पूर्व में भी कार्रवाई की गई है और शीघ्र ही इस ट्रेन को रोकने की कार्रवाई की जाएगी इसके लिए अपने निजी सचिव को बुलाकर दिशा निर्देश दिए इसके अलावा गांव में पानी की समस्या के लिए एक वर्ष से अधिक समय तक विद्युत कनेक्शन कटे हुए को पूर्ण जोड़ने की बात कही साफ सफाई की बात की गई गांव में नई पाइपलाइन बिछाने के लिए अटल सेवा केंद्र से कंडेरियों की ढाणी में सड़क निर्माण कार्य कंडेरियों की ढाणी से रेलवे स्टेशन तक निर्माण कार्य के अलावा अनेक समस्याओं से अवगत करवाया जिन पर विधायक महोदय ने शीघ्र ही करवाई का आश्वासन दिया ‌। इस दौरान श्रीमती रुक्मणी कंवर उप सरपंच, श्रीनारायण कुमावत वार्ड पंच, श्री फूलचंद वर्मा वार्ड पंच, श्रीमती संतोष देवी वार्ड पंच, श्रीमती मंजू देवी वार्ड पंच, श्री राधे श्याम कुमावत वार्ड पंच प्रतिनिधि व
सरपंच प्रत्याशी रही श्रीमती कृष्णा देवी भी उपस्थित रही।

150
8282 views

Comment