logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा विधायक अनीता कमल ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

अम्बेडकरनगर। जिले के विधानसभा आलापुर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा (दसवीं व बारहवीं) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के घर जाकर उनका हौसला अफजाई करते हुए विधायक समेत भाजपा नेताओं ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

 आलापुर की भाजपा विधायक अनीता कमल, विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल आदि लोगों के साथ रविवार को क्षेत्र के रामनगर कालोनी पहुंचकर निखिल सिंह पुत्र अशोक सिंह को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मेधावी निखिल का माल्यार्पण कर विधायक समेत सभी नेताओं ने स्वागत किया। तत्पश्चात विधायक समेत सभी भाजपा नेता मसेना मिर्जापुर गांव पहुंचे, जहां बीकॉम की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अमन गुप्ता पुत्र अनिल गुप्त का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। तदुपरांत सभी लोग आलापुर गांव पहुंचे, जहां इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले ऋतिक शुक्ल पुत्र संतोष शुक्ला का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं विधायक अनीता कमल ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। बाद में उपरोक्त सभी लोग अछती गांव पहुंचे, जहां ऋषभ गुप्ता पुत्र जय प्रकाश गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। तत्पश्चात विधायक समेत सभी भाजपा नेता मरौंचा गांव पहुंचे, जहां इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाली छात्रा अनामिका यादव पुत्री सूर्यदेव यादव का विधायक अनीता कमल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 उक्त मौके पर आदित्य सिंह राजेश्वर पाठक ,अलगूराम मद्धेशिया, त्रिवेन्द्रम जायसवाल, रामप्रकाश श्रीवास्तव जितेन्द्र मौर्य अभिषेक त्रिपाठी, शत्रुघ्न मद्धेशिया, अभय सिंह, घरभरन चौहान ,रमेश यादव, विजय गुप्ता, सुनील यादव, राजितराम मौर्य, हरिसेवक विश्वकर्मा ,गंगाधर चतुर्वेदी ,लालजी निषाद, संगम मद्धेशिया, छांगुर प्रसाद विश्वकर्मा ,मनोज मिश्रा संतराम निषाद, सभाजीत चौरसिया, अनूप मद्धेशिया हरिशंकर, चौहान सुरजीत विश्वकर्मा, हरिश्चन्द्र मौर्य, नागेश्वर मद्धेशिया समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे और सभी ने मेधावियों का हौसला अफजाई किया |

279
14989 views

Comment