logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रफ्तार की कहर के कारण गई युवकों की जान


दार्जिलिंगः
स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर सिलीगुड़ी के कर्सियांग घूमने गए पांच युवकों की मौत पहाड़ के नीचे गहरे खार्इ में गिरने से मौत हो गई। आज पुलिस ने पांचों शवों को रेस्कयू कर के निकाला कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र के रथ खोला निवासी विक्रम दास (21), सुब्रत दास (20), ऋषभ दास (17) और अभ्रनील कुंडु (21) पिकनिक मनाने निकले। ये चारो कार लेकर सुबह डुआर्स के लाटागुडी गए थे। रात के करीब नौ बजे चारों लाटागुडी से सिलीगुड़ी वापस लौट रहे थे। लाटागुडी से लौटने के बाद सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र के मिलन पल्ली निवासी 19 वर्षीय राज सिंह भी मुलाकात हो गई। फिर  रात को करीब साढ़े नौ बजे पांचों युवक उसी स्‍वीफ्ट कार से कर्सियांग घूमने निकल गए। रात करीब 12 बजे सभी युवक  12 के आसपास कार्सियांग से वापस आते समय उनकी कार रोहनी के पास कारगील डाडा के पास पहाड़ से करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे पहले परिवार वालों के अनुसार उस रात के करीब 12 बजे उनकी फोन पर युवकों से आखिरी बार बात हुई थी। रविवार को भी कार सहित पांचों का कोई पता नहीं चलने पर विक्रम और सुब्रत के परिवार वालों ने सिलीगुड़ी थाने मे गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस इनकी तलाश मे जुटी। सोशल मीडिया और मोबाइल लोकेशन के आधार पर सिलीगुड़ी थाना पुलिस ने कर्सियांग थाना पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद पांचो की तलाश कर्सियांग के पहाड़ियों मे शुरू हुई। फिर कर्सियांग के कारगिल ड़ांड़ा के समीप दुर्घटना की सूचना मिली। रविवार को वर्षा होने के कारण रेस्‍कयू में परेशानी होने लगी । लेकिन सोमवार को सभी के शव को बरामद कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

281
35719 views

Comment