logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शहीद लवकुश शर्मा का पार्थिव शरीर पहुंचा जहानाबाद, अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े पूरे जिले के लोग...

 जेहानाबाद। शहीद लवकुश का शव आतें ही गांव में पसरा सन्नाटा , उमड़ा जनसैलाब , लवकुश शर्मा अमर रहें के नारों से गुंजा जहानाबाद।



 जहानाबाद । जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार को आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान लवकुश शर्मा का शव आतें हीं अईरा गांव में जनसैलाब उमड़ गया । लोग नम आंखों से उन्हें विदाई देने उनके गांव पहुंच रहे थे । नेताओं से लेकर आसपास के गांव के हजारों लोग अईरा गांव पहुंच शहीद लवकुश शर्मा के शव यात्रा में शामिल हुए । वहीं डीएम नवीन कुमार , एसपी मनीष , एसडीओ निविदेता कुमारी , एसडीपीओ
 सहित कई पदाधिकारी अईरा पहुंचे । बताते चलें कि सोमवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में हुए आतंकी हमले में जहानाबाद का लाल लवकुश शहीद हो गए थे । एक मात्र संतान लवकुश के पिता साधारण किसान हैं । ग्रामीण मिथिलेश शर्मा बतातें हैं कि विवाह के बाद हठा - कट्ठा नौजवान लवकुश को सेना में जाने का जुनून सवार हुआ और वह इसके लिए तैयारी करने लगा । वर्ष 2014 में सीआरपीएफ का हिस्सा बनने में उसे सफलता हासिल हुई । सीआरपीएफ के 119 बटालियन के जवान लवकुश को खतरों से खेलने और चुनौतियों से जूझने से शुरू से ही शौक था । ग्रामीण और पैक्स अध्यक्ष धनंजय शर्मा कहते हैं कि छुट्टी पर आने के बाद वह गांव के लड़कों को सेना में बहाली के लिए ट्रेनिंग दिया करता था । उन्हें कम समय लेकर दौड़ पूरा करने का टिप्स देता था । अर्द्धसैनिक बल में सेवा के दौरान के अनुभवों का भी जिक्र करता था । लवकुश करीब चार माह पहले अपने गांव आया था । बच्चों की पढ़ाई - लिखाई के लिए उसने जहानाबाद के राजाबाजार मोहल्ले में डेरा ले रखा था । रोते - बिलखते शहीद के पिता सुदर्शन शर्मा कहते हैं कि दो दिन पहले ही उसने फोन किया था।

278
29480 views

Comment