logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नागौर में कलेक्टर ने दिये लॉक डाउन लागू करने के निर्देश

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में कोरोना के बढ़ते हुए मरीजों को रोकने के लिए कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार ने 21 अगस्त रात्रि 12:00 बजे से 24 अगस्त सुबह 6:00 बजे तक संपूर्ण लॉक डाउन लागू करने के आदेश जारी किये हैं।

 नागौर जिले में हर दिन 25 से 30 कोरोना के नये मरीज मिल रहे हैं कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार ने नागौर जिले में संपूर्ण लॉक डाउन के आदेश जारी किये और जनता से अपील की कि लॉक डाउन का पालन करने की और नागौर जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए कदम उठाये गये।

281
15089 views
1 shares

Comment