logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

​भटनी में घर में पोछा लगाते समय करंट लगने से महिला की मौत

देवरिया। भटनी थाना क्षेत्र के जिगिना मिश्र में शुक्रवार की सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी। घटना उस समय हुई जब महिला घर में पोछा लगा रही थी। मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।

प्राप्त सूचना के अनुसार जिगिना मिश्र निवासी सत्यदेव पुत्र लोहा की पत्नी रीना उम्र 30 वर्ष सुबह घर की सफाई कर रही थी। कमरे में पोछा लगाते समय वह स्टैंड पंखा हटाने का प्रयास कर कर रही थी। पंखे में करंट उतर जाने से वह उसके चपेट में आ गयी थी। परिजनों ने उसे सामुदायिक केंद्र भटनी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

314
36799 views

Comment