logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार: रिजल्ट जारी करने को एसटीईटी अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

शिवहर (बिहार)। बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए हुई एसटीईटी की परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को अभ्यर्थी बीएसईबी (बिहार विद्यालय परीक्षा समिति) ऑफिस के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे।

हाथ में तिरंगा झंडा लिए अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन कर रहे एसटीईटी अभ्यर्थी आलोक यादव ने कहा कि पिछले 28 जनवरी को पूरे बिहार के 317 केंद्र पर परीक्षा आयोजित कराई गई थी। परीक्षा में कोई धांधली नहीं हुई। चार सेंटर पर प्रश्नपत्र और ओएमआर सीट लेट पहुंचने के चलते हंगामा हुआ था। इन सेंटरों पर परीक्षा रद्द किया गया था। 25 फरवरी को यहां फिर से परीक्षा ली गई। बाद में सरकार ने पूरी परीक्षा रद्द कर दी और अब ऑनलाइन परीक्षा लेने जा रही है। हमारी मांग है कि सरकार पहले ली गई परीक्षा का रिजल्ट जारी करे।

28 जनवरी को ली गई परीक्षा हुई थी रद
एसटीईटी 2019 इसी साल 28 जनवरी को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा ऑफलाइन हुई थी। परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई धांधली के बाद बोर्ड ने जांच समिति बनाई थी। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर 16 मई को दोनों पालियों की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब यह परीक्षा ऑनलाइन होगी।

एसटीईटी 2019 की पुनर्परीक्षा 9 सितंबर से
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2019 की पुनर्परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। एसटीईटी की पुनर्परीक्षा 9 से 21 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। पुनर्परीक्षा ऑनलाइन होगी। परीक्षा नौ दिनों तक आयोजित होगी। 9, 10, 11, 14, 15, 16, 17, 18 और 21 सितंबर को अलग-अलग विषयों की अलग-अलग पाली में परीक्षा आयोजित होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने के दो सप्ताह पहले यानि 25 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

267
17897 views

Comment