logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मृतक किसान के परिवार से मिले सपा जिलाध्यक्ष, सरकार से 10 लाख मुआवजा देने की मांग

सांडी (हरदोई)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा 'जीतू' ने साण्ड़ी की ग्राम सभा अंटवा के देईचौर मजरा निवासी किसान कैलाश कुशवाहा पुत्र शिवराज की हत्या होने की जानकारी मिलने पर घर जाकर परिवारजनों से मुलाकात कर दु:ख व्यक्त किया।

सपा जिलाध्यक्ष श्री वर्मा ने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बधाते हुए कहा कि, 'समाजवादी परिवार आपके सुख दुःख में साथ खड़ा है। आपको न्याय दिलाने के लिए हम समाजवादी लोग आपके साथ हैं।'

उन्होंने बयान जारी कर कहा कि, 'पुलिस प्रशासन हत्यारों की गिरफ्तारी कर पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दे।' सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि, 'बीजेपी सरकार में लगातार किसानों की हत्याएं चिंता का विषय है।'  सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार से मृतक पीड़ित किसान के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष के साथ  मृतक किसान के पीड़ित परिवार से अंटवा के प्रधान छविराम कुशवाहा, सपा प्रबुद्ध सभा अध्यक्ष प्रशांत मिश्र,  जिला सचिव सतेंद्र सिंह पानू, जिला सचिव अनमोल गुप्त मोनू ने मुलाकात की।

256
14900 views

Comment