logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क पर फैली मिट्टी ने बारिश में बढ़ाईमुसीबत

राजसमंद (राजस्थान)। बामन टुकडा मुख्यालय से केलवा आमेट जाने वाली मुख्य सड़क पर पड़ी मिट्टी से बारिश के दिनों में फिसलन बढ़ गई है। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि यह मिट्टी मिनिरल्स एसोसिएशन की ओर से डाली गई है। बारिश होने से पूरी सड़क पर कीचड़ हो गया है। इससे लोगों को आने-जाने में बड़ी परेशानी हो रही है। इस दिक्कत को लेकर पंचायत भी कोई ध्यान नहीं दे रही है। हर साल बारिश के समय सड़क पर मिट्टी डाल दी जाती है। यह हाल तब है जब हर साल मिनरल्स एसोसिएशन विकास के नाम पर गाड़ी वालों से पैसे वसूलती है, लेकिन अभी तक रोड नहीं बन पा रही है।


278
34841 views

Comment