logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

हरियाणा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।

बता दें कि इससे पहले हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता सहित विधानसभा के 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं बीते बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर के चंडीगढ़ स्थित आवास पर कार्यरत 9 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आवास पर 49 वर्षीय व्यक्ति, 24 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय युवक, 33 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय व्यक्ति और 36 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 


271
14928 views

Comment