logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नक्सलियों की मदद करने वाले लोगों को चिन्हित करेंः राजकुमार लाकड़ा

लातेहार। पुलिस उप महानिरीक्षक पलामू राज कुमार लकड़ा मंगलवार को लातेहार पहुंचे एवं वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वा एवं बलरामपुर के आरक्षी अधीक्षक  से बात की। उन्होंने  लातेहार, गढ़वा एवं बलरामपुर पुलिस अधीक्षक से अंततर्राज्यीय नक्सल समस्या पर की चर्चा किया एवं  नक्सलियों के खिलाफ  संयुक्त आपरेशन चलाने को लेकर निर्देशित किया। 

उन्होंने भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पूरी कार्य योजना बनाकर  आपरेशन चलाने को लेकर निर्देशित किया। उन्होंने गढ़वा, लातेहार एवं बलरामपुर के आरक्षी अधीक्षक को वैसे लोगों पर विशेष  नजर बनाए रखने का निर्देश दिया जो नक्सलियों को मदद पहुंचाते हैं। उन्होंने ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कही।

वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस उप महानिरीक्षक पलामू राजन कुमार लकड़ा ने नक्सलियों की हर गतिविधि पर नजर रखने समेत अन्य कई दिशा निर्देश दिया।  

वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग में लातेहार एसपी प्रशांत आनंद, एसपी गढ़वा  श्रीकांत खोत्रे, एसपी बलरामपुर राम कृष्ण साहू, अभियान एएसपी विपुल पाण्डेय मौजूद थे।

282
18143 views

Comment