logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राठ में सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिले

उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर के राठ कस्बे के पुराने सरकारी अस्पताल के पास स्थित हीलिंग हैंड फिजियोथैरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में सीआरसी लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 29 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिए गए। उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिल उठे।
मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा क्षेत्र में अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ दिलाया जाएगा। आगे भविष्य में इससे भी बड़े निशुल्क शिवर संस्था द्वारा लगाए जाएंगे। जिसमें हर जरूरतमंद के पास उनकी जरूरत के हिसाब से उपकरण होगा। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, सम्मानित अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री निवास बुधौलिया, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन हीलिंग हैंड फिजियोथेरेपी सेंटर राठ के संस्थापक/डायरेक्टर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा हीलिंग हैंड फिजियोथैरेपी सेंटर संस्था द्वारा दिव्यांग उपकरण निशुल्क वितरिण सिविल लगाया गया है। जिसमें 29 लोगों को लाभान्वित किया गया। बताया शिविर में 12 लोगों को ट्राई साइकिल, 5 मरीज को व्हीलचेयर, 7 दृष्टिहीन मरीज को स्मार्ट फोन, 2 बैसाखी, 1 लेप्रोसी एडीएल किट, 1 फोन दिया गया। डॉ सुरेंद्र सिंह ने कहा सरकारी संस्थान के साथ निशुल्क शिवर लगता है तो लाभार्थियों को आवश्यक पेपर लना जरूरी होता है। जिसमें से आधार कार्ड, दिव्यांगता सर्टिफिकेट, आय प्रमाण पत्र, दिव्यांगता दर्शाती हुई दो फोटो और जरूरत पर कास्ट सर्टिफिकेट आवश्यक है। कहा जो भी दिव्यांगजन यह कागजात रखते हैं उनको आवश्यक उपकरण जरूर मिलते हैं। कहा लोगों को अपने आवश्यक कागजात के प्रति और जागरूक किया जाएगा। सीआरसी लखनऊ से गार्गी खरे ने कहा कि आंकलन शिवर में करीब 400 मरीज आए थे। जिनमें से उपकरण वितरण शिविर में मात्र 29 मरीज ही अपने समस्त आवश्यक पेपर के साथ उपस्थित हो सके। सीआरसी लखनऊ से सलाहकार परमिल कुमार, दिव्यांग कल्याण विभाग हमीरपुर से वरिष्ठ सहायक संतोष प्रकाश, डॉ रामगोपाल गुप्ता, प्रमोद बजाज, डॉ हरिओम नगायच, डॉ जमील राठवी, रविंद्र गुप्ता, अमरजीत अरोड़ा, धर्मेंद्र कोष्टा, शिवशरण सोनी आदि मौजूद रहे।

160
11328 views

Comment