logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोहन यादव की कैबिनेट में 28 विधायकों को मिली जगह


मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। राजभवन में आयोजित मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल थे। मंत्री बनने वाले विधायकों को फोन कर मंत्री बनने की जानकारी दी गई थी। कई सीनियर नेताओं को मंत्री नहीं बनाया गया है।

आपको बता दे कि सोमवार का दिन बेहद खास रहा क्योंकि मध्यप्रदेश में कैबिनेट का विस्तार हो गया है, 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) और चार राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों को शामिल किया गया है। राज्यपाल ने सभी विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोमवार सुबह सीएम ने राज्यपाल से मुलाकात कर मंत्री बनने वाले विधायकों की लिस्ट सौंपी थी। कार्यक्रम में बीजेपी के कई सीनियर नेता मौजूद थे। पार्टी हाई कमान ने शपथ ग्रहण में सभी मौजूदा विधायकों को उपस्थिति रहने को कहा था।

मंत्रिमंडल विस्तार में सभी गुटों को साधने की कोशिश की गई है। दिल्ली से फाइनल हुए नामों में सिंधिया खेमे के तीन विधायकों को मंत्री बनाया गया है। सिंधिया खेमे के उन्हीं विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा जो शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में मंत्री थे।

कौन-कौन से विधायक बने मंत्री।

1 कैलाश विजयवर्गीय कैबिनेट मंत्री
2 प्रहलाद सिंह पटेल कैबिनेट मंत्री
3 राकेश सिंह कैबिनेट मंत्री
4 करण सिंह वर्मा कैबिनेट मंत्री
5 उदय प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री
6 कुंवर विजय शाह कैबिनेट मंत्री
7 तुलसीराम सिलावट कैबिनेट मंत्री
8 एंदल सिंह कंसाना कैबिनेट मंत्री
9 निर्मला भूरिया कैबिनेट मंत्री
10 गोविंद सिंह राजपूत कैबिनेट मंत्री
11 विश्वास सारंग कैबिनेट मंत्री
12 नारायण सिंह कुशवाह कैबिनेट मंत्री
13 नागर सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री
14 चैतन्य कश्यप कैबिनेट मंत्री
15 इंदर सिंह परमार कैबिनेट मंत्री
16 राकेश शुक्ला कैबिनेट मंत्री
17 प्रद्युम्न सिंह तोमर कैबिनेट मंत्री
18 संपतिया उईके कैबिनेट मंत्री

राज्यमंत्री

राज्य मंत्री के रुप में राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और नरेन्द्र शिवाजी पटेल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। ऐसे में एक साथ कई मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। मंत्री बनने वाले सभी विधायकों को सीएम और राज्यपाल ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।

आप देखना दिलचस्प होगा कि मोहन यादव की टीम कितने हद तक मध्य प्रदेश की गाड़ी को विकास की राह पर ले जाती है।

174
1588 views

Comment