logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दोहरे हत्याकांड में पकड़ी गयी महिला की अस्पताल में मौत, पुलिस कठघरे में

मैनपुरी। गांव नेकापुर के डबल मर्डर में गिरफ्तार महिला की बुधवार को सैफई के हॉस्पिटल में मौत हो गई।  कोर्ट ने जेल पहुंचाने के समय बेहोश होने के बाद उसे यहां एडमिट कराया गया था। महिला की मौत पर भड़के ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर गिरफ्तार महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि थाना दन्नाहार के गांव नेकापुर निवासी रवि पाल ने 19 अगस्त को अपने बाबा सत्यराम तथा बुआ सोनतारा का गोली मारकर मर्डर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में 24 अगस्त को आरोपी रवि पाल के अलावा उसकी मां मंजू देवी, दो बहनों और अन्य दो साथियों को साजिश में शामिल मानते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसी दिन सबको कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया गया। साथ ही, जेल प्रशासन को बीमार मंजू देवी का उपचार कराने का निर्देश दिया था।

पुलिस की टीम सभी को लेकर जेल पहुंची। यहां मंजू देवी बेहोश हो गई। जेल प्रशासन ने उसी पुलिस टीम के साथ उन्हें हॉस्पिटल भेज दिया। डॉक्टरों ने महिला को हाईपरटेंशन के चलते बेहोश होने की बात बताते हुए सैफई रेफर कर दिया। बुधवार सुबह सैफई के हॉस्पिटल में मंजू देवी की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय का कहना है कि,'मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कराई जा रही है। इस मामले में जुडीशियल मजिस्ट्रेट से जांच की जाएगी।'

पुलिस हत्या में शामिल मंजू देवी सहित पांच को सोमवार को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। ग्रामीणों के मुताबिक मंजू देवी और उनकी दोनों बेटियों को घटना के दिन ही पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया गया था। उन्हें पांच दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उनके साथ मारपीट करने के साथ ही उन्हें प्रताड़ित किया गया। पांच दिन बाद तीनों का चालान किया गया।

 क्षेत्रीय विधायक सोबरन सिंह यादव बुधवार दोपहर गांव नेकापुर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को न्यायिक जांच करवाने का आश्वासन दिया। सोबरन सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने सदर विधायक राजकुमार यादव, किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया के साथ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी है।

271
34983 views

Comment