logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिना MRP के मास्क की बिक्री पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई


जयपुर से नितेश शर्मा


जयपुर। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सरकार ने कड़े निर्देश जारी किये है और इसकी रोकथाम के लिए हरसंभव जागरूकता की कोशिश कर रही है। इसके विपरीत दूसरी और थोड़े से पैसों के लालच में देश में इन दिनों कई फर्मों द्वारा कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए उपयोग में आने वाले मास्क और सैनिटाइजर की मनमानी कीमतें वसूलने का कार्य  किया जा रहा है। 

कई उपभोक्ताओं की शिकायत पर विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम द्वारा सोमवार को मनमानी कीमतें वसूलने के खिलाफ जयपुर में  एक फ़र्म पर छापा मारागया और बिना ऍमआरपी वाले करीब 5000 मास्क जब्त किये गये।


गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने मनमानी कीमते वसूलने वाले, कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए अधिसूचना जारी की थी। सोमवार को विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने जयपुर में स्थित बंसल फार्मा का निरीक्षण किया।  


विधिक मापविज्ञान विभाग ने डिब्बा बंद वस्तुएं नियम 2011 का उल्लंघन पाए जाने पर करीब 5000 मास्क जब्त किये।  इन सभी पर कोई एमआरपी, मैन्युफैक्चरिंग डेट एवं फर्म का नाम नहीं था। नियम के अनुसार ये सब एक प्रोडक्ट परउल्लिखित होना चाहिए। इसके चलते मनमाने तरीके से कीमतें निर्धारित कर आजकल मेडिकल स्टोरों पर  मास्क बेचे जा रहे है और मजबूर लोग वायरस को रोकने के लिए इसे खरीद रहे हैं। 

 विधिक माप विज्ञान विभाग की टीमने बताया कि मास्क या सैनिटाइजर की कीमत से अधिक बेचने वालों की शिकायत जिला प्रशासन से कर सकते हैं। इसके लिए विभाग का टोल फ्री नंबर 18001806030 है।

275
23979 views

Comment