logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिहार भाजपा धमदहा विधानसभा संयोजक नियुक्त हुए:शशि कश्यप*

*बिहार भाजपा धमदहा विधानसभा संयोजक नियुक्त हुए:शशि कश्यप*

श्री कश्यप ने कहा अबकी बार 400 पार हमारी प्राथमिकता रहेगी साथ ही ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता को पार्टी में जोड़ना एवं सरकार की उद्यमी योजना को घर घर तक पहुंचाना हमारा मुख्य उद्देश्य होगा।
शशि कश्यप को बिहार भाजपा धमदहा विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया गया। नवनियुक्त संयोजक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय एवं जिला कार्यालय के बिचार विमर्श के बाद धमदहा विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया गया। श्री कश्यप ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का कार्य किया जाएगा साथ ही केन्द्र सरकार के उद्यमी योजना को घर घर तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी की आन बान शान का भार युवाओं के कंधे पर है जिनके लिए युवा शक्ति को संगठित होकर भाजपा पार्टी का साथ देना होगा जिससे देश व विदेश प्रगति की राह पर आगे बढ़ सके।
श्री कश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी,जिलाअध्यक्ष राकेश कुमार, माननीय विधायक कृष्ण कुमार, जिला मंत्री मन्टु दास, जिला संयोजक प्रशांत कुमार, सहसंयोजक शुभम कुमार, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

140
2104 views

Comment