logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीलवाड़ा से अयोध्या पद यात्रा पर निकले युवको का आगरा में हुआ स्वागत।

आगरा, भीलवाड़ा से अयोध्या राम मन्दिर पद यात्रा के लिए निकले दो युवाओं का आगरा आगमन पर जनपदीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा ने माला पहनाकर स्वागत किया।
965 किलोमीटर लंबी यात्रा पर निकले भीलवाड़ा के आशीष वैष्णव व राज के आगरा पहुचने पर महासभा के पदाधिकारियों ने अयोध्याकुंज अर्जुन नगर स्थित कार्यालय पर दोनों पदयात्रियों का स्वागत किया व उनकी यात्रा के लिये शुभकामनाएं दी।
जिसके बाद दोनों युवक अपनी यात्रापूर्ण करने के लिए आगे प्रस्थान कर गये।
महासभा की ओर से श्री दीपचंद शर्मा,डॉ हरिकांत शर्मा,श्री नरेन्द्र शर्मा,श्री रोशन लाल,डॉ हरिहर शर्मा आदि ने युवको के हौसले की सराहना की ।
सभा का संचालन श्री के.बी.शर्मा(महासचिव) द्वारा किया गया।

183
2909 views

Comment