logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सड़क हादसे में छात्र जो कि अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच सांसें गिन रहा है

प्रेमनगर में बीती 28 तारीख को हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस द्वारा सही से जांच न होने और मुकदमा 24 घंटे के बाद लिखे जाने को लेकर अब युवाओं में रोष देखने को मिल रहा है। हादसे का शिकार हुआ युवक प्रेमनगर स्थित एक निजी कॉलेज का छात्र है जो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच सांसें गिन रहा है। पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष का मुकदमा और सही से जांच न होने से नाराज छात्र के क्लासमेट सोमवार को एसएसपी देहरादून को शिकायती पत्र सौंपा गया। शिकायती पत्र में छात्रों ने प्रेम नगर थाना इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाया साथ ही जांच को सही से न करने की भी बात रखी। बता दे 28 दिसंबर को देर रात नशे में धुत्त गाड़ी सवार ने प्रेम नगर क्षेत्र में एक दिल्ली नंबर की गाड़ी ने सड़क किनारे चल रहे युवक को रहा कुचला जिसका सीसीटीवी फुटेज भी पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सौंपा। लेकिन पुलिस ने मामले में करीब 24 घंटे बाद मुकदमा दर्ज किया।

155
5502 views

Comment