logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देवास जिले के ग्राम के बालगृह में कराते थे ईसाई धर्म की प्रार्थना.

देवास- जिले के एक गांव घुसठ में चल रहे अवैध बालगृह में हिन्दू बच्चों से ईसाई प्रार्थना कराई जाती थी। इतना ही नही वह बच्चों से शौचालय की सफाई. मैदान की सफाई चारा कटाई व झाड़ू पोछा तक कराया जाता था। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने बीते दिन बालगृह का आकस्मिक निरीक्षण किया तो यह गड़बड़ी सामने आई। उक्त बालगृह महिला बल विकास विभाग या प्रदेश शासन के किसी भी विभाग से पंजीकृत नहीं है। इस बालगृह में 55 बालक व 13 बालिकाएं है। आयोग की टीम ने अधिकतर बच्चों से बात करी जब उजागर हुई। अधिकारियों से भी पूछताछ की है। विदेशी फंडिंग व उच्च राजनीतिक सम्पर्क की जानकारी भी मिली है।आयोग ने जांच पूरी कर सोमवार को प्रदेश मुख्य सचिव वीरा राणा को पत्र लिखकर 10 दिन में उत्तर देने के लिए कहा है।

111
6232 views

Comment