logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश में जैसे चक रोड का प्रावधान है जिससे गरीब का भी घर रोड से जुड़ा हुआ है हर किसान का जमीन रोड से लगी हुई है उनको आने जाने में रोक ठोक कोई नही करता ऐसे नियम को हर राज्य में लागू करना चाहिए...।

चक रोड प्रावधान से कोई किसी का रास्ता नही रोकेगा और सब को उसका लाभ मिलने लगेगा और लोगो का विकास होने लगेगा गांव में हर आदमी कुछ न कुछ व्यापार कर सकेगा छोटा मोटा और एक दूसरे का रास्ता रोकना बंद हो जायेगा.
गांव में जहा रोड नही है वहा के लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा है.
गांव में जिसके जमीन से रोड लगी हुई है अगर गलती से उनसे विवाद हो जाए तो ओ पहले रास्ता ही बंद करते है जिससे लोगो को आने जाने में दिक्कत हो जाता है,
सब से बड़ी बात जो गांव के बच्चे स्कूल जाते है उने बहुत दिक्कत होती है सब से जादा बरसात के दिनों में उने दिक्कत होती है स्कूल जाने में.।
गांव में हर एक गांव से दूसरे गांव के बीच में सरकारी सीमा है उसे चक रोड का प्रावधान लागू करना चाहिए और हर गांव की सीमा है उसमे रोड का निर्माण करना चाहिए .
जिससे हर व्यक्त को रोड मिल जायेगी और गांव का विकास होगा और कोई भी व्यक्ति एक दूसरे का रास्ता नही रोकेगा और हर व्यक्त खुश रहेगा और अपना अपना विकास करेगा.।
और बच्चो को स्कूल जाने में जो दिक्कत होती है रोड बनने से सब बच्चे स्कूल जायेगे गांव के और अच्छे से पढ़ाई करेगे और गांव का नाम रोशन करेगा...। 
     अर्जुन प्रसाद तिवारी(त्यौंथर रीवा मध्य प्रदेश)

186
5045 views

Comment