logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नववर्ष पर संस्कृतिक कार्यक्रमों में नारी सशक्तिकरण का लिया संकल्प


बीते 1 जनवरी 2024 को नव वर्ष के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था विनीत शिल्पी जन सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के कार्यालय पर एक विशेष संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया! कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार पांडेय पूर्व अध्यक्ष जिला युवा बार बलरामपुर द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया गया!कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप मे रविंद्र कुमार गुप्ता कमलापुरी जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय वैश्य समाज बलरामपुर उपस्थित रहे!इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भ्रूण हत्या, अशिक्षा, नारी सशक्तिकरण,अंधविश्वास,युवा शक्ति-राष्ट्र शक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ावो आदि विषयों पर अनेक गीत, नृत्य एवं नाटकों की मनमोहक प्रस्तुति की गई!इसके बाद कार्यक्रम के प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया!कार्यक्रम में शामिल होने वाले समस्त बच्चों एवं नगर के गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए श्री अमित कुमार पांडेय ने बताया कि संस्कृति कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है,जिससे एक विकसित समाज का सपना साकार होता है!इसके बाद रविंद्र गुप्ता जी ने नारी सम्मान को पूजनीय बताते हुए संस्था का उत्साह वर्धन किया!इसके बाद सचिव नीरज पाण्डेय ने समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया!कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष विनीत सागर ने संस्था के भविष्य के कार्यो के बारे में बताया!इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिल्पी जायसवाल,निशा, गीता,रूबी, बेबी, प्रिया ,महेंद्र, जगन्नाथ, गौरव, प्रतीक आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभाई!

165
1952 views

Comment