logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मनाली जा रहे युवकों की कार 80 फीट गहरी खाई में गिरी, सीए और बिजनेसमैन की मौत

दोस्तों के साथ घूमने जाना था, अब शव लेने गया:मनाली जा रहे युवकों की कार 80 फीट गहरी खाई में गिरी, सीए और बिजनेसमैन की मौत

जयपुर
जयपुर के मुरलीपुरा निवासी राज्यवर्धन का मोबाइल रविवार सुबह 10 बजे घनघनाया। फोन पर हिमाचल प्रदेश की मनाली की सदर थाना पुलिस ने पूछा कि क्या आप अरिहंत और भूपेंद्र को जानते हैं? फिर कार RJ 14-UK-1052 के हादसे के बारे में बताया तो राज्यवर्धन अवाक रह गया। दरअसल, राज्यवर्धन के दोस्तों की कार 80 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में राज्यवर्धन के 2 दोस्तों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया।

राज्यवर्धन को भी तीनों दोस्तों के साथ मनाली घूमने जाना था, लेकिन किसी पारिवारिक कारणों के चलते उसका जाना कैंसिल हो गया। खबर मिलने के बाद राज्यवर्धन दोस्तों के परिवार वालों के साथ शवों को लेने मनाली रवाना हो गया।

मृतक अरिहंत छाजेड़। जो इकलौते बेटे थे। इसी महीने बहन की शादी होने वाली थी।
मृतक अरिहंत छाजेड़। जो इकलौते बेटे थे। इसी महीने बहन की शादी होने वाली थी।
अरिहंत की बहन की शादी इसी महीने तय
मृतक अरिहंत छाजेड़ (24) पुत्र दिनेश छाजेड़ निवासी साउथ कॉलोनी निवारू रोड झोटवाड़ा में रहते थे। वे बाबा हरिशचंद्र मार्ग स्थित रायसर प्लाजा में मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान चलाते थे। अरिहंत उनके पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी बहन की शादी इसी महीने होने वाली है। परिवार शादी के सिलसिले में बीकानेर गया हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर उनके चाचा अपने अन्य परिजनों को साथ लेकर हिमाचल के लिए रवाना हुए।

भूपेंद्र चौधरी मूलत: नागौर के रहने वाले थे। उनकी 2 साल पहले शादी हुई थी।
भूपेंद्र चौधरी मूलत: नागौर के रहने वाले थे। उनकी 2 साल पहले शादी हुई थी।
भूपेंद्र की 2 साल पहले हुई थी शादी
मृतक सीए भूपेंद्र चौधरी (27) पुत्र रामू राम चौधरी निवासी अलकापुरी, मुरलीपुरा,जयपुर) मूलत: नागौर के रहने वाले थे। उन्होंने सीए का ग्रुप बना रखा है। भूपेंद्र की दो साल पहले शादी हुई थी। वे अपने पिता के इकलौते बेटे थे, उनकी एक बहन है। तीसरा घायल दोस्त लक्ष्मण (23) पुत्र सुखदेव निवासी आदित्य अपार्टमेंट विद्याधर नगर में रहते हैं। लक्ष्मण लॉ कॉलेज का छात्र है। हादसे में गंभीर घायल है। उनका मनाली में ही इलाज चल रहा है।

उनकी कार 80 फीट गहरी खाई में गिर गई। नीचे फोरलेन के पुल का काम चल रहा था, जिसके लिए सरिए खड़े कर रखे थे।
उनकी कार 80 फीट गहरी खाई में गिर गई। नीचे फोरलेन के पुल का काम चल रहा था, जिसके लिए सरिए खड़े कर रखे थे।
80 फीट गहरी खाई में गिरी कार
जानकारी के अनुसार तीनों दोस्त शनिवार रात 11 बजे जयपुर से मनाली के लिए रवाना हुए थे। रविवार सुबह 9 बजे चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर उनकी कार 80 फीट गहरी खाई में गिर गई। जहां हादसा हुआ, वहां फोरलेन के पुल का काम चल रहा है। पुल बनाने के लिए खड़े किए गए सरियों पर उनकी कार गिरी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला और सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अरिहंत और भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

मनाली पुलिस के अनुसार घायल लक्ष्मण ने जयपुर का होने की जानकारी दी। कार के नंबर और आईडी से पहचान कर दोस्त राज्यवर्धन और परिवार वालों को घटना की सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार कोहरे के कारण उनको रोड का घुमाव नहीं दिखा और कार गहरी खाई में गिर गई।

151
8640 views

Comment