logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चीला वाहन दुर्घटना... एसडीआरएफ ने महिला अधिकारी का शव किया बरामद*



देहरादून। चीला रेंज में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में चार वन अधिकारियों की मौत हो गयी थी। जबकि महिला अधिकारी और वन्य जीव प्रतिपालक चीला, आलोकी दुर्घटना में लापता हो गयी थी, जिनकी तलाश में एसडीआरएफ द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
आज सुबह तड़के ही एसडीआरएफ द्वारा सर्च आपरेशन आरम्भ कर दिया गया था।
सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ टीम को चीला पावर हाउस के निकट नहर में एक शव बरामद हुआ। मौके पर मौजूद निरीक्षक कवींद्र सजवाण द्वारा बताया गया कि बरामद शव की शिनाख्त घटना में लापता महिला अधिकारी के रूप में हो गयी है।

162
9118 views

Comment