logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डबलिंग मर्डर काण्ड में पूर्व सांसद और एमएलसी ने परिजनों को पोछे आंसू दो लाख की दी आर्थिक मदद

वीरेन्द्र पाण्डेय
खेतासराय (जौनपुर)
क़स्बे में जिले को
झकझोर कर देने वाली
घटित दोहरे हत्याकांड
PR
नें बुधवार को पूर्व
सांसद धनंजय सिंह
और एमएलसी बृजेश
सिंह प्रिंसू पीड़ित
परिवार से मुलाक़ात
कर उनके आँसू पोछे ।
उन्हें ढाढस बंधाते हुए
दो लाख की आर्थिक
मदद दी । परिवार में
बची एक मात्र बेटी
विनीता को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया । पूर्व
सांसद धनंजय सिंह व विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह
बुधवार की शाम बभनौटी पहुँचे । दोनों जनप्रतिनिधियों
को देख माहौल गमगीन हो उठा । मृतक के पिता फूल
चन्द्र प्रजापति को दो लाख का चेक दिया । बेटी विनीता
प्रजापति से शैक्षिक योग्यता के बारे में जानकारी ली ।
शासन से नौकरी दिलाने की प्रयास की बात कही
।गौरतलब है कि 28 नवंबर को नगर के खुटहन रोड पर
चाउमीन
की
दुकान चला रहे दो
सगे भाई अजय व
अंकित
की
दुःसाहस तरीक़े से
बारात में शामिल
युवकों ने चाकू
गोदकर हत्या कर
दी थी । घटना के
पाँच घण्टे के
दरम्यान सभी छः
आरोपितों को
पुलिस ने मुठभेड़
में गिरफ्तार कर
लिया । जिसमें तीन बदमाश के पैर में गोली लगी थी ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रमोद मौर्या सोनू, दीनानाथ
राजभर, महेंद्र प्रधान, रमेश निषाद, अमित सोनकर,
वीरेन्द्र पाण्डेय , सुनील कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, डॉ प्रमोद
राजभर, अनिल गौतम, अशोक यादव समाजसेवी समेत
अन्य लोग मौजूद रहे ।

152
2753 views

Comment