logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत।

हसनपुर | हेमराज सिंह सैनी को पुनः उझारी मंडल से भाजपा का मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा विधयक महेन्द्र सिंह खड़गवंशी व कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।उझारी कस्बे के मुख्य बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर हेमराज सिंह सैनी को पुनः मंडल अध्यक्ष बनने पर हर्ष जताते हुए।जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी,हसनपुर विधानसभा विधायक महेन्द्र सिंह का आभार जताते हुए कहा कि हेमराज सिंह सैनी को पुन अध्यक्ष बनने से भाजपा संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर हेमराज सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता के रूप में उनका दायित्व सभी को अनुशासित तरीके से साथ लेकर चलने का है। वह इस जिम्मेदारी को बखूबी से निभाएंगे। इस अवसर पर भूरे चौधरी ,कल्याण सिंह सैनी ,विजय चौधरी, नेम चौधरी, देवकीनंदन पाल ,आसाराम पाल, धर्मवीर सैनी ,शेरपाल गुर्जर ,राजवीर गुर्जर, अच्छन सैफी ,अशोक सैनी, संगीता सैनी, शोएब चौधरी ,सलीम चौधरी ,चंद्र सैनी, यशपाल सिंह ,राम सिंह पाल,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

164
4186 views

Comment