logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दमोह : कसाई मंडी स्थित हड्डी गोदाम पर चला बुलडोजर

दमोह।एमपी
दमोह कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई

मध्य प्रदेश में सीएम बदलने के बाद प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है, आज दमोह शहर की कसाई मंडी स्थित बूचड़खाना को हटाने बुलडोजर चला उक्त करवाई बीते दिनों यहां
हड्डी का भंडार मिला था। जिसके बाद प्रशासन की नजर थी । आज सुबह दमोह पुलिस-प्रशासन ने कलेक्टर मयंक अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण हटाने की कारवाई को अंजाम दिया। उक्त कारवाई भारी पुलिस बल की उपस्थिति में शांति पूर्वक की गई। कारवाई के बाद पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकाला जिसका कोतवाली पहुंच कर समापन किया। कारवाई में एसडीएम दमोह आरएल बागरी, एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, सीएसपी अभिषेक तिवारी, टीआई कोतवाली आनंद सिंह, टीआई दमोह देहात विजय सिंह राजपूत सहित पुलिस प्रशासन का पूरा अमला मौजूद रहा।

178
14186 views

Comment